ब्यावर ने फागोत्सव का आयोजन

रमेश शर्मा ब्यावर
ब्यावर के श्री श्रीयादेश्वर महादेव मंदिर एवं भवन प्रजापति समाज पंचायत चमन चौराहा,चांग गेट पर स्वतंत्र प्रजापति मित्र मण्डल द्वारा आयोजित श्री शीतला माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा गोविंद, विनोद होदकास्या परिवार एवं फाग महोत्सव में सुन्दर भजनों का आयोजन किया गया।
इसमें शानदार भजनों की प्रस्तुति हर्षल चौहान व सुश्री श्रुति माहेश्वरी द्वारा दी गयी। समाज द्वारा महिलाओं व पुरुषों पर इत्र व पुष्प वर्षा, बच्चों के लिए झूले, श्याम बाबा की नयनाभिराम झांकी, महिलाओं के फाग परिधान प्रतियोगिता व महाआरती की गई। संस्थापक विभोर सिंगाटिया, भूपेंद्र दुम्बीवाल ने बताया कि कार्यक्रम के पश्चात स्वच्छ भारत अभियान के तहत पाण्डाल की सफाई की गयी।
अध्यक्ष श्रवण सिंगाटिया ने बताया कि श्री श्रीयादेश्वर महादेव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। फाग परिधान प्रतियोगिता में प्रथम लता प्रजापति, द्वितीय संगीता प्रजापति, तृतीय यशोदा प्रजापति रही। इसमें समाज के विजेन्द्र सिंगाटिया, गोपाल नारायण डेगाना, विनोद, ललित बाबरिया, शंकर बाबरिया, अश्वनी प्रजापति, पुरूषोत्तम दुम्बीवाल,पिन्टु मिश्रेला, मनमोहन मुरैला,
शिवनारायण कारगवाल,दीपक रेनवाल, हीरालाल जी, रामेश्वर दुम्बीवाल,चमन चौराहा नवयुवक मंडल, मुरलीधर सैन, धर्मेन्द्र लूणिया,भगवान कारगवाल, लालचंद कपूरपुरा, सुभाष टांक, गोविंद, अनिल, विशाल, चांदमल,
गजानंद किरोड़ीवाल,महेश रायपूर वाले, पुष्पा सिंगाटिया, परिधि प्रजापति, गीता देवी, मुन्नी देवी,नोरती देवी, सावित्री देवी, संध्या धूमाणिया, कविता, छवि,माया, हेमलता,सीमा, निकिता,चन्द्रा,जमना, संगीता, पुष्पा, हर्षा, भंवरी देवी आदि लोगों ने भाग लिया।