राज्य

महिला दिवस पर संस्कार एकेडमी में शिक्षिकाओं का किया सम्मान

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद

सांगोद 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संस्कार एकेडमी स्कूल सांगोद में कार्यरत महिला शक्ति का सम्मान किया गया। संस्था कॉर्डिनेटर डॉ अमन मिर्ज़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में गरिमापूर्ण महिलाशक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संस्कार एकेडमी में कार्यरत समस्त महिलाशक्ति का विद्यालय प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए संस्था सचिव डॉ अशरफ बैग ने कहा कि भारतीय संस्कृति में स्त्री को शक्ति का रूप माना गया हे जो मां, बहन, बीवी, बेटी आदि अनेक रूपों में पुरुष को आधार ओर संबल प्रदान करती हे।

स्त्री की बिना इस सृष्टि की कल्पना असंभव है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। शिक्षा, विज्ञान, कला, राजनीति, खेल, व्यापार कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं है जहां महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से नया मुकाम हासिल न किया हो। कल्पना चावला, मैरी कॉम, किरण बेदी, और लता मंगेशकर जैसी महिलाओं ने अपनी सफलता से पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हमारा दायित्व हे कि महिलाओं को वह सम्मान, सुरक्षा और अवसर दें, जिसकी वे हकदार हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हमें उनके साथ खड़ा होना होगा, उनकी आवाज़ को सुनना होगा और उनके सपनों को उड़ान देनी होगी। समारोह को प्राचार्य ज़ूबी मिर्ज़ा सहित वरिष्ठ स्टाफ सदस्यों ने भी संबोधित किया और समाज व देश में महिलाओं के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डालते हुए नारीशक्ति को वंदन किया।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *