मातृ शक्ति का विकासशील भारत में अहम योगदानः-अध्यक्ष रजनी सोनी

कोटा जिले के इटावा नगर में आज 08 मार्च को नगरपालिका परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे‘‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह‘‘ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट सफाई मित्र महिलाओ का सम्मान पुष्प माला पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। अध्यक्ष रजनी सोनी ने कार्यक्रम के दौरान कहा की प्राचीन भारत वर्ष में भी नारी शक्ति का अहम योगदान रहा है।
मातृ शक्ति मैत्रेयी,गार्गी जैसी विदुषी महिलाओ ने विश्व गुरू भारत का मान बढाया। नवयुग मे भी भारतीय महिलाऐं सीमा सुरक्षा जैसे साहसिक कार्यो के साथ-साथ अन्तरिक्ष अनुसंधान जैसे विशेष महत्व के कार्याे में आपना योगदान दे रही है। अध्यक्ष ने आमजन से अपील करते हुए कहा की आपनी बेटियो को उचित विकास के उचित अवसर प्रदान करें। आपकी बेटियाँ आपका नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान सहायक प्रशासनिक अधिकारी शेजराम मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक द्वितीय बुद्धि प्रकाश साहू व समस्त पालिका कर्मचारी उपस्थित रहे।