राज्य

विजय नगर में भाजपा महिला मोर्चा अजमेर देहात में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

मातृशक्ति को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

रमेश शर्मा विशेष संवाददाता अजमेर

अजमेर देहात आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश निर्देशानुसार अजमेर देहात में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मुकेश कंवर राठौड़ के नेतृत्व जिला स्तरीय समारोह बिजयनगर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुकेश कंवर ने राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी दी चित्रा टेलर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को कहा नारी शक्ति किसी से कम नहीं है, मंजू जांगिड़ ने महिलाओं को हर जगह सजग करने की बात कही। देवकी तोलानी ने कहा बेटी हमारे घर की शान है। लीला रावत ने भी महिलाओं को शुभकामना दी प्रियंका शर्मा ने भी विचार प्रकट किए ।


कार्यक्रम संयोजक जिला महामंत्री श्रीमती चित्रा टेलर ,सह संयोजक जिला मंत्री मंजू जांगिड़, मंडल अध्यक्ष लीला जी रावत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संयोजक देवकी तोलानी, मंडल महामंत्री श्यामा देवी वैष्णव, बूथ अध्यक्ष प्रियंका शर्मा, मंडल महामंत्री कंचन रावत, मिडिया प्रभारी शिखा गुप्ता, मंडल मंत्री हेमलता मेवाडा, किरण कंवर आदि सेकंडों महिलाऐ उपस्थित रही।*
*इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राजस्थान को गौरवित करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया और डबल इंजन सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण पर उद्बोधन हुआ साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को माला, दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। साथ ही अंगदान ,देहदान का भी संकल्प लिया।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *