भारतीय किसान संघ ने मनाया स्थापना दिवस, निकाली भव्य वाहन रैली
भा. कि. सं. का लक्ष्य किसानों का समग्र विकास करना : घनश्याम मीणा

जितेंद्र कुमार नागर इटावा
इटावा भारतीय किसान संघ का 47 वां स्थापना दिवस मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट इटावा में तहसील पीपल्दा के कार्यकर्ताओं द्वारा धूम धाम से अध्यक्ष हुकम चंद मीणा व किशन गोपाल नागर की अध्यक्षता में मनाया गया। मुख्य वक्ता प्रांत विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा रहे वही विशिष्ठ अतिथि जिला सह मंत्री रमेश नागर निमसरा, जिला युवा प्रमुख धनराज पारेता, नगर अध्यक्ष बाबूलाल मीणा रहे।
कार्यक्रम से पूर्व भारतीय किसान संघ के सदस्यों ने संघ का ध्वजारोहण करते हुए भगवान बलराम के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया। कार्यक्रम का संचालन तहसील मंत्री अशोक जांगिड़ द्वारा किया गया।
इस मौके पर संघ के चितौड़ प्रांत विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा ने संबोधित करते हुए कहां कि भारतीय किसान संघ किसानों का संगठन है जिसका लक्ष्य किसानों का समग्र विकास करना है। इसके संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगड़ी थे। भारतीय किसान संघ की स्थापना 4 मार्च 1979 को राजस्थान के कोटा शहर में दशहरा मैदान में हुआ था। संघ द्वारा लगातार किसानों के हित में अनेकों कार्य किए गए हैं। साथ ही संघ आज भी किसानों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है। यह संगठन किसानों का किसानों के लिये, किसानों के द्वारा चलाया जाने वाला गैर राजनीतिक संगठन है। जब तक किसान संगठन से नहीं जुड़ेंगे और एक साथ मिलकर काम नहीं करेंगे तब तक किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा सकता है।
जिला सह मंत्री रमेश नागर निमसरा ने किसान कार्यकर्ताओं से कहां की अभी फॉर्मर आईडी बनाने का राज्य सरकार का कार्य चल रहा हे, गांवो में कोई किसान इससे वंचित नहीं रहे, सभी किसानों की फॉर्मर आईडी बने इसमें भारतीय किसान संघ कार्यकर्ताओं ने सहयोग करना हे। ओर किसानों को खराबे के मुआवजे के लिए जमाबंदी, जनाधार, आधार, बैंक पासबुक पटवारी के पास जमा करवानी हे।
जिला युवा प्रमुख धनराज पारेता ने कहा कि रासायनिक खेती को छोड़कर गो आधारित जैविक व पारंपरिक खेती की ओर हमें लौटना होगा, तब जाकर किसान खुशहाल होगा। अंत में अध्यक्ष हुकम चंद मीणा ने उपस्थित सभी किसानों का आभार जताया।
कार्यक्रम पश्चात किसानों ने निकाली वाहन रैली
भारतीय किसान संघ स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट इटावा से देश भक्ति किसान गीतों के साथ वाहन रैली निकाली गई, जो शिवाजी बस स्टेंड, मेन रोड, अम्बेडकर सर्किल होती हुई कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची, जहां पर समापन हुआ। रैली में बाइक दो पंक्तियों में चल रही थी वहीं किसान कार्यकर्ता भारतीय किसान संघ जिंदाबाद, देश के हम भंडार भरेंगे, ओर कीमत पूरी लेंगे, कौन बनाता हिंदुस्तान , वैज्ञानिक मजदूर किसान जैसे नारे लगा रहे थे जिनसे कस्बा गुंजायमान हो गया। सभी वाहनों के संगठन पताका लगी हुई थी वहीं कार्यकर्ता के गले में दुपट्टा डला हुआ था।
कार्यक्रम में यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तहसील उपाध्यक्ष मोतीलाल नागर, मंत्री रविन्द्र नाथ योगी, अशोक जांगिड़, सह मंत्री योगेन्द्र नागर, प्रचार प्रमुख उमाशंकर नागर, युवा प्रमुख जितेन्द्र नागर निमसरा, देवकीनंदन नागर, नगर मंत्री रामहेत मीणा, तहसील विद्युत प्रमुख सत्यनारायण मीणा बिनायका, तहसील जैविक प्रमुख मिथलेश पारेता, सहकारिता प्रमुख बद्रीलाल मीणा, गणेशगंज पंचायत प्रमुख रामप्रताप मीणा, राधेश्याम मीणा, जगदीश नागर, योगेन्द्र बडोलिया, रघुबीर मीणा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।