विशेष योग्यजन समाजसेवी रौनक श्रीमाल को उत्कृष्ट सेवा सम्मान

ब्यावर में लोकशाह जैन नवयुवक मंडल, ब्यावर द्वारा विशेष योग्यजन समाजसेवी रौनक श्रीमाल को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में दिव्यांगों के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों हेतु दिया गया।
इस अवसर पर मंडल के संरक्षक आनंद आंबड, पारसमल संचेती, अध्यक्ष राजू भाई संठिया, मंत्री संजय चोरड़िया, कोषाध्यक्ष हस्तीमल संचेती, वरिष्ठ सलाहकार जसवंतराज कोठारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंडल के मंत्री संजय चोरड़िया ने बताया कि रौनक श्री श्रीमाल न केवल दिव्यांग व्यक्तियों के लिए कार्य कर रहे हैं, बल्कि समाज के अन्य वंचित वर्गों की भी सहायता कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रौनक जी ने महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, तथा जरूरतमंदों की सहायता जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
कार्यक्रम के दौरान
रमेशबाकलीवाल, संजय खटोड़, प्रकाश लुणावत, पारसमल संचेती, अनिल डोषी, पवन पालैचा, राकेश बोहरा, रिखबचंद नाहटा, नमन सेठिया पिंटू मकाणा, सतीश गर्ग, वन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे