राज्य

महाशिवरात्रि पर आर एस एस ने निकाला घोष संचलन

विश्व में सबसे पहले भगवान शिव ने किया डमरू वादन, संघ मनाता हे घोष दिवस

जितेंद्र कुमार नागर वरिष्ठ संवाददाता इटावा

इटावा, 26 फरवरी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर घोष दिवस के अवसर पर बुधवार को प्रातः 10 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर इटावा द्वारा घोष संचलन कस्बे में निकाला गया। जिसमें संघ के स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर घोष वादन करते हुए चल रहे थे।

संघ के स्वयंसेवक मास्टर वीरेन्द्र सिंह लोक कल्याण ट्रस्ट पर एकत्रित हुए जहां से शिवाजी बस स्टैंड, कोटा रोड, अरावली महाविद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल, श्री राम जानकी मंदिर होती हुई पुनः विरेन्द्र सिंह ट्रस्ट पर पहुंचे। संचलन द्वारा शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर घोष वादन किया गया। लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भारत माता की जय वंदे मातरम हर हर महादेव के नारों से शहर गुंजायमान हो गया।

घोष प्रमुख ने बताया कि विश्व में सबसे पहले भगवान शिव ने डमरु वादन किया था जो सबसे पहले घोष के रूप में बजाया गया। इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतिवर्ष महा शिवरात्रि के अवसर पर घोष संचलन का आयोजन कर रहा है।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *