ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस के संगठन ने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भाजपा सरकार के खिलाफ उपजा आक्रोश

रमेश शर्मा विशेष संवाददाता अजमेर
जयपुर राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान भाजपा सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के अपमान एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा सहित 6 विधायकों के निलंबन को लेकर चांग गेट स्थित गांधी सर्किल पर राजस्थान की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार मुर्दाबाद,भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी आदि नारे लगाते हुए पुरजोर विरोध प्रदर्शन किया तत्पश्चात प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया और मंत्री अविनाश गहलोत माफी मांगे और सदन से निलंबित विधायकों का निलंबन रद्द करें आदि बात रखी विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक रांका ने पीसीसी के आव्हान पर आगे की रणनीति तय करने की बात कही,ब्यावर विधान प्रत्याशी पारस पंच ने मंत्री गहलोत के बयान की निंदा करते हुए विरोध प्रकट किया
तथा कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा ने बताया कि जब तक निलंबन रद्द नहीं होता तब तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रदर्शन करने को तैयार है और इसी क्रम में अगर ब्यावर बंद करना पड़ेगा तो सभी कांग्रेसी तैयार हैं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय शर्मा ने भाजपा सरकारी की तानाशाही पर विरोध प्रकट करते हुए प्रभु सरकार को कोसा मसुदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम बाबू ने भाजपा मंत्री के बयान की निंदा की तत्पश्चात प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ समस्त कांग्रेसी कार्यकताओं ने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला दहन किया विरोध प्रदर्शन करने वाले में राष्ट्रीय नेत्री कल्पना भटनागर,सेवादल प्रदेश सचिव सोहन मेवाड़ा यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाल पंवार,सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद माथुर,एड रामस्वरूप सेवलिया,शैलेश शर्मा,आशीष पाल पदावत,श्याम सुंदर शर्मा,राम यादव,निवर्तमान पार्षद राजेश शर्मा,राजेन्द्र तुनगरिया,भुनेश शर्मा,जीवराज जावा,अजय स्वामी,पूर्व पार्षद नारायण मेहड़ा,रामचंद्र टेलर,बाबूलाल पंवार,सोमदेव साहू,अशोक पंडित,जगदीश प्रसाद शर्मा,चिराग शर्मा,एड मुकेश लखन,पुष्कर नारायण चौहान,शिवजी तुनगरिया,एड तुषार दुबे,हिमांशु शर्मा,लक्ष्मीकांत सेन,वृत्तंज्य आर्य,बंटी दगदी,दिनेश पायलेट,घनश्याम बरोलिया,शिवशंकर राठौड़,
साहिल श्री श्री माल,विनय शाह,अनुपम भूतड़ा,अशोक साहू,जगदीश जोशी,मनोज खूबचंदनी,अजमत काठात,राहुल सामरिया,शाकिर कुरेशी,हनीफ रंगरेज, राजू यादव,आचार्य पुरुषोत्तम आदि कई कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई यह जानकारी पार्टी प्रवक्ता राजेन्द्र तुनगरिया ने दी।