विद्युत कर्मचारियों ने सुंदरकांड का पाठ कर मनाया ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का जन्मदिन

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद
सांगोद 13 जनवरी भारतीय मजदूर संघ कोटा के विद्युत उत्पादन, वितरण व प्रसारण निगमों के बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को तलवंडी स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ कर हर्षौल्लास के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का जन्मदिन मनाया।
बिजली कार्मिकों ने चिरंजीवी अजर अमर कलयुग के सिद्ध देवता हनुमान जी महाराज से हाड़ौती के लाड़ले ऊर्जावान यशस्वी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बालाजी महाराज के श्री चरणों में सुंदरकांड पाठ कर उनकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। साथ ही, हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की है कि राज्य में 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो एवं पांचों विद्युत निगमों का स्वामित्व राज्य सरकार का ही यथावत बना रहे।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री जी की सरकारी कार्यों में व्यस्तता के कारण उनका प्रतिनिधित्व उनकी धर्मपत्नी आदरणीया भाभी जी श्रीमति अरुणा नागर, अनुज भ्राता बलराम नागर ने किया। साथ ही विवेक राजवंशी नेता प्रतिपक्ष नगर निगम कोटा (दक्षिण) ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।
सुंदरकांड पाठ में भारतीय मजदूर संघ कोटा के विद्युत उत्पादन वितरण व प्रसारण निगमों के सैकड़ों बिजली कर्मचारियों ने संगीतमय सुंदरकांड का आनन्द लिया और हर्षौल्लास के साथ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का जन्मदिन मनाया और प्रसादी ग्रहण की।