राज्य
पिपलदा मंडल अध्यक्ष व ढीपरी चंबल प्रतिनिधि का किया स्वागत

इटावा नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी के आवास पर पहुंचने पर पिपलदा मंडल भाजपा अध्यक्ष परवीन मीणा व ढीपरी चम्बल नगर भाजपा मंडल गजेंद्र सिंह प्रतिनिधि नियुक्त पर दोनों पदाधिकारियों का नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत कर मिठाई खिला कर स्वागत किया।
ओर जो जिम्मेदारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर एवं जिला अध्यक्ष प्रेमचंद गोचर ने दी है उनका आभार जताया। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रभुलाल वर्मा पूर्व प्रधान्न विजय शंकर नागर मार्केटिंग इटावा चेयमेन अर्जुन लाल मीणा भाजपा पूर्व जिलाउपाध्यक्ष रिंकू सोनी, इटावा प्रतिनिधि राजेन्द बैरवा धीरू कुशवाह, हेमराज कुशवाह, गोपीराज मीणा, कोशल नागर रामेश्वर गुर्जर, महेंद्र बेरवा सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।