राज्य

महिला शिक्षा के लिये सावित्री बाईं फुले का संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणापुंज: राजकुमार माली

माली समाज ने धूमधाम से मनाई प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले की जयंती

 

 

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) प्रथम महिला शिक्षका सावित्री बाई फुले की जयंती पर माली समाज ने बेटी गौरव उद्यान में सावित्री बाईं फुले की मूर्ति पर माल्यापन कर पुष्पांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। महात्मा ज्योति बा फुले सेवा संस्थान के सचिव एडवोकेट राजकुमार माली ने कहा कि महिला की शिक्षा तथा शोषित व वंचितांे के उत्थान के लिये उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है। बद्रीलाल पारेता ने कहा कि पुरुषों एवं महिला समान अधिकार मिलना चाहिए। शिक्षका प्रेम माली ने कहा कि बेटियों की शिक्षा से ही परिवार ओर समाज का उत्थान सम्भव है। पूर्व पार्षद नन्द लाल माली ने कहा कि सावित्री बाई फुले की जीवनी को ध्यान में रखते हुए समाज में आचरण करना चाहिए। महिला मोर्चा की अध्यक्ष व पार्षद मोहानी माली ने बेटी पढ़ावो बेटी बचाओ आवाहन किया।

इस मौके पर महिला मोर्चा ने सावित्री बाई फूले की जयंती के उपलक्ष में हर वर्ष भी भांति निराश्रितों को कम्बल वितरण, गौ सेवा चारा और महात्मा गांधी हॉस्पिटल के वार्ड में जाकर फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद ओंकार माली, महात्मा ज्योति बा फुले के अध्यक्ष बद्रीलाल पारेता, पूर्व समाज के अध्यक्ष दौलत माली, सागर माली, युवा संस्थान के अध्यक्ष पूसा लाल माली, दिनेश माली, एडवोकेट राजकुमार माली, सुमित माली, छोटू लाल माली, नवीन कुमार माली, कन्हैया लाल विदा, रोशन जी माली, प्रभु माली, रामपाल माली, रामेश्वर सांखला, देवकरण माली, कैलाश माली, सुखदेवी माली, रामेश्वर राक्षिया, देवा लाल, दुर्गा देवी, विमला, संजना, मधु, बबली, पारू, पुष्पा, प्रेम देवी माली सहित सैकड़ों समाज जन उपस्थित थे।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *