सांगोद में होगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद
सांगोद 19 दिसम्बर महोत्सव के अन्तर्गत 20.दिसंबर शुक्रवार को उपखण्ड सांगोद न्हाण घाट (खाडा परिसर) सांगोद में सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन होगा कार्यक्रम सायं 04ः00 बजे से रात्रि 8 बजे तक चलेगा। उपखण्ड अधिकारी रामावतार मीना द्वारा बताया गया कि महोत्सव में स्थानीय लोक कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जावेगी। जो क्षैत्रीय परम्पराओ और कंला का प्रदर्शित करेगी।
कार्यक्रम में वेस्ट जाॅन कलचर सेन्टर के कलाकार दल भी अपनी विशेष प्रस्तुतियों के साथ सामिल होगे इसके अलावा त्रिनेत्र कत्थक एकेडमी के कलाकारो द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगी। कार्यक्रम के अन्त में भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जावेगा। उपखण्ड अधिकारी ने सभी नागरीको से इस आयोजन में शामिल होकर स्थानीय कंला व सस्कृति को प्रोत्साहन देने की अपील की है।