ऊर्जामंत्री नागर ने सीएम के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया, केक काटकर मनाई राजस्थान सरकार की पहली वर्षगांठ
रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह, गायों को चारा डाला, कंबल बांटे

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद
सांगोद, 15 दिसम्बर।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर रविवार को सांगोद दौरे पर रहे। ऊर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। वहीं कार्यकर्ताओं की ओर से राजस्थान सरकार का 1 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित समारोह में भी हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर केक काटकर राजस्थान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का जन्मदिन मनाया।
ऊर्जा मंत्री ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से काशीपुरी धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान 51 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। मंत्री श्री नागर ने गौशाला में गायों को चारा डाला। वहीं जरूरतमंदों को कंबल वितरण भी किया गया।
युवा मोर्चा कोटा देहात जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर खटाना, पंचायत समिति उपप्रधान ओम अडूसा, नगर पालिका पूर्व उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष प्रशांत गौत्तम का काशीपुरी हिन्दू जनता ट्रस्ट में युवा मोर्चा देहात अध्यक्ष मुरारी मेहता, नगर अध्यक्ष मनोज सुमन, भाजपा नगर अध्यक्ष गोपाल सोनी, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा,व कार्यकर्ताओं ने माला व दुपट्टा पहनकर स्वागत किया।
काशीपुरी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि राजस्थान सरकार का 1 वर्ष पूर्ण हुआ है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का भी आज जन्मदिन है। हम कार्यकर्ताओं को दोनों की वर्षगांठ एक साथ मनाने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान सरकार ने पूरे प्रदेश को प्रगति के पथ पर बढ़ाया है। राजस्थान सरकार युवा, महिला, किसान हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। राजस्थान सरकार के द्वारा शुरू की गई लोक कल्याणकारी योजनाओं को युवा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 दिसंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जयपुर पधार रहे हैं। पूरे प्रदेश से तकरीबन साढे तीन लाख कार्यकर्ता जयपुर पहुंचेंगे। सांगोद विधानसभा क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचना है।
इस अवसर पर निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रदीप सोनी, महामंत्री बुद्धिप्रकाश राठौर, नेता प्रतिपक्ष रामावतार वर्मा, पार्षद कृष्ण कुमार गर्ग, प्रवीण गर्ग महेंद्र प्रजापति, राजेश साँखला, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सरताज खान, मन्त्री संजय गर्ग, युवा मोर्चा देहात उपाध्यक्ष श्याम मेहता, अंकुश मेहता, जितेन्द्र नागर, बनवारी गौत्तम, चंद्रप्रकाश सोनी, कृपाल सिंह आदि अभी पदाधिकारी मौजूद थे।
*परिवेदनाएं सुनी, निर्देश दिए*
इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विभिन्न स्थानों से आए लोगों की परिवेदनाएं सुनी और अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश भी दिए। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने रास्ते में चल रही खुदाई को देखकर पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को फोन पर कहा कि जेसीबी से खुदाई नहीं होनी चाहिए। कटर से रोड कटिंग की जाए। वहीं किसी प्रकार का ट्रैफिक में व्यवधान नहीं आए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए।