रामगंज मंडी: शहर के सब्ज़ी मंडी में आज चाइनीज़ लहसुन पहुँचा

गोलू राठौर
संवाददाता रामगंजमंडी
रामगंज मंडी की सब्जी मंडी में चाइनीज लहसुन आढ़त में आने का मामला सामने आया। आढ़त नीलामी में 10 कट्टे लहसुन की विचित्र प्रजाति देखने पर किसान भी लहसुन को देखकर दंग रह गए। किसानों ने लहसुन की बिक्री का शनिवार को विरोध किया।
मौके पर भारतीय किसान संघ पदाधिकारी मौक़े पर पहुंचे। जहां विदेशी लहसुन के बिकने का बहिष्कार कर व्यापारियों को चेतावनी दी गई। जिसके बाद विदेशी लहसुन के 10 कट्टों को नीलामी से बाहर कर साइड में रख दिया। जिसके बाद नीलामी शुरू की गई।
व्यापारियों को कहना है कि सुबह 7 बजे एक व्यापारी आया और 10 कट्टे लहसुन के रख कर गया और कहा कि 300/- प्रति किलो में बैच देना नहीं बिके तो वापस लेने आऊंगा। वही विवाद के बाद व्यापारियों ने विदेशी लहसुन के कट्टो पर तिरपाल बिछाकर रख दिया।
किसान संघ अध्यक्ष प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि शहर की सब्जी मंडी में विदेशी चाइनीज लहसुन बिकने के लिए आया था। जिसके विदेशी होने की पुष्टि कर बहिष्कार किया गया। अगर विदेशी लहसुन बिकने लगेगा तो क्षेत्र के किसानों का क्या होंगा। किसान मेहनत से फसल की बुआई कर लहसुन की पैदावार कर सब्जी मंडी लेकर आता है। ऐसे में विदेशी लहसुन महंगा बिकेगा तो देशी लहसुन की क़ीमत में गिरावट आएँगी। जिससे किसान अपने पैदावार का खर्च भी नहीं निकाल पाएगा।
दरअसल, शहर की सब्जी मंडी में सुबह 6 बजे नीलाम शुरू हुई। जिसमें क्षेत्र के किसान सब्जियों की नीलामी के लिए पहुंचे। जिसके बाद करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यापारी गाडी में विदेशी लहसुन लेकर पहुंचे। स्थानीय व्यापारियों ने भी पहली बार विदेशी किस्म का लहसुन देखा। ऐसे में व्यापारियों की आढ़त पर 10 कट्टे उतरे, लेकिन किसानों ने विदेशी लहसुन का विरोध करने पर कट्टो को साइड में रख दिया। ताकि व्यापारी आकर अपना माल लेकर चला जाएगा।