देव कन्याओं ने पुलिस कर्मियों को सिखाए योग प्रायाणाम

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद
सांगोद 13 दिसम्बर को आज शुक्रवार को पुलिस थाने सांगोद, में उत्तराखंड देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार से आई देवकन्याओं में शैलजा श्रीवास्तव , मानसी अग्रवाल , प्रियदर्शिनी चौधरी द्वारा पुलिस थाने के पुलिस कर्मचारियों को योग एवं दैनिक जीवन से सम्बन्धित जानकारी के बारे में बताया तथा योग हमारे जीवन में क्यों उपयोगी है इसके बारे में बताया।
सर्वप्रथम पुलिस थाने के अधिकारी प्रहलाद जी द्वारा देवकन्याओं का एवं गायत्री परिवार के सदस्य शंकरलाल गोस्वामी , हरीश राठौर आदि का स्वागत किया।
देवकन्याओं ने पुलिस कर्मचारियों को सूक्ष्मयोग, प्राणायाम, प्रज्ञा योग, ताड़ासन, कटिचक्रासन और मुद्राएं आदि आसन करवाए तथा प्रत्येक आसन के बारे में विस्तार से उनका लाभ बताया गया तथा शरीर एवं मन का स्वस्थ रहना, निरोगी रहना, स्फूर्ति आना। यह सभी बिना योग के संभव नहीं हैं, अंत में शांति पाठ किया गया।