राज्य

गीता जयंती पर निकली शौर्य यात्रा: यात्रा मे सजाई झांकियां : डीजे पर जमकर थिरके रामभक्त

गोलू राठौर

संवाददाता रामगंजमंडी

 

रामगंज मंडी शहर में गीता जयंती के उपलक्ष में विराट शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वावधान में शौर्य यात्रा का स्वरूप भव्य है। करीब 3 हजार से अधिक रामभक्त बजरंगी डीजे पर भगवा पताकाओ को लहराते हुए जमकर थिरके।

 

यात्रा को अनोखा बनाने के लिए झांकियां सजाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा का शहर में जगह जगह पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ करीब 600 पुलिस जवान चाक चौबंद रहे।

यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकली। जहां करीब 50 से ज्यादा प्वाइंट पर यात्रा का पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के बीच स्वागत हुआ। जिसके बाद साबू क्रीडांगन में रामभक्तों ने सामूहिक रूप से भारत माता की आरती कर यात्रा का समापन किया।

गोरधनपुरा माताजी मंदिर प्रांगण में कार सेवकों के सम्मान समारोह में विहिप प्रांत अध्यक्ष प्रताप सिंह नागदा मुख्य अतिथि रहे। मंच पर जिलाध्यक्ष बद्री सिंह सिसोदिया, बजरंग दल जिला संयोजक ओम मीना रहे।

 

समारोह में मंच का संचालन कुशाल सिंह राठौड़ ने किया। समारोह समापन के बाद दोपहर 3 बजे शौर्य यात्रा भव्य स्वरूप के बीच शुभारंभ हुई। जो करीब 1 किलोमीटर लंबी रही। 5 डीजे के बीच रामधुन और हिंदुत्व गानों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। वहीं, महिलाएं और युवतियां भी जमकर थिरकी।

 

ये झांकियां रही आकर्षण का केंद्र यात्रा में रानी लक्ष्मी बाई, शिवाराजी महाराज, महाराणा प्रताप की झांकियां घोड़ी पर सवार रही। वहीं, गुरु गोविंद सिंह सहित चार साहेबजादे, भगवत गीता, श्रीराम मंदिर, भोले बाबा, हनुमान जी और भारत माता जी झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। झांकियां की शहर में जगह जगह पूजन के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत भी हुआ।

 

 

इस रूट पर निकली शौर्य यात्रा शौर्य यात्रा गोरधनपुरा माताजी मंदिर से सुकेत रोड पहुंची। जहां से ज्ञान सिंह चौराहे से शहर में प्रवेश दिया। इस दौरान करीब 10 जगह पुष्प वर्षा के साथ यात्रा का स्वागत हुआ। इसके बाद बाजार नंबर 3 से पन्नालाल चौराहा होते हुए बाजार नंबर 4 जामा मस्जिद के सामने होते हुए यात्रा सरकारी कुआं चौराहा पहुंची। इस दौरान करीब 2 हजार रामभक्त डीजे पर जमकर झूमे। जिसके बाद यात्रा बाजार नंबर 2 से रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से थाना चौराहा होते हुए बाजार नंबर 1 में माल गोदाम चौराहा पहुंची। जहां से फिर से सरकारी कुआं चौराहा होते हुए बाजार नंबर 2 धन्नालाल केसरिलाल चौराहा से बाजार नंबर 5 होते हुए शाहजी चौराहा होते हुए बाजार नंबर 6,युवा दल चौराहा,अंबेडकर चौराहा,बाजार नंबर 7 से स्टेशन चौराहा से अंतिम पड़ाव साबू क्रीडांगन पहुंची। जहां भारत माता की महाआरती के बाद यात्रा का समापन हुआ।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *