विश्व हिंदू परिषद् सांगोद प्रखंड बैठक संपन्न

बी एम राठौर
संवाददाता सांगोद
सांगोद 1 दिसंबर को आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सांगोद प्रखंड की बैठक चैतन्य हनुमान जी के मन्दिर पर परमानंद चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें मार्गदर्शन विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री कुंजबिहारी राठौर का मिला बैठक में आगामी कार्यक्रम संस्कार सप्ताह कार्यक्रम,गीता जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले शौर्य दिवस पर चर्चा की साथ ही छात्रावास निधि संग्रह व आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर, की जानकारी दी।
बैठक का संचालन प्रखंड मंत्री रामू गौतम ने किया बैठक में विहिप जिला सहमंत्री कुंजबिहारी राठौर,विहिप जिला समरसता प्रमुख रामविलास मेहता, बजरंग दल जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज मेहरा, प्रखंड अध्यक्ष परमानंद चौहान,प्रखंड उपाध्यक्ष ब्रजमोहन मेहता, प्रखंड सहमंत्री रघुनंदन नामा, प्रखंड सहसंयोजक राम यादव,नगर अध्यक्ष मदन मोहन कुमावत, नगर सहमंत्री रामप्रसाद जोशी, व्यायामशाला प्रमुख राजेश राठौर, सेवा प्रमुख रेवड़ी लाल सिंगोर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।