Uncategorized
बिहपुर के जामा मस्जिद में मुकम्मल कुरान की तरावीह का समापन

बिहपुर: – माहे रमजान का 26 वॉ रोजा पुरा होने के बाद 27 वॉ रोजा की रात बिहपुर जामा मस्जिद में मुकम्मल कुरान शरीफ की आखरी तरावीह का समापन हुआ। बिहार जामा मस्जिद के नायव इमाम हाफिज काडी मो0 तारीक अनवर ने आखरी तरावीह की नमाज पढाई।

तरावीह के समापन पर बडी संख्या में लोग धाग ,तेल पानी दम ( फुकवाने )मस्जिद पहुंचे हुए थे खानका ए आलिया फरिदिया मोहब्बतिया के सज्जादानशी हजरत अली कौनैन खॉ फरीदी एवं नायव सज्जादानशीं हजरत मौलाना अली शब्बर खॉ फरीदी ने बताया कि माह ए रमजान मे मुकम्मल कुरान शरीफ को सुनना साहव ए कराम की सुन्नत है। तरावीह के बाद बिहपुर गांव के लड़के की तरफ से शिरणी ,सरवत का इनतेजाम था। मौके जामा मस्जिद के इमाम हजरत मौलाना अबूसालेह फरीदी, इरफान आलम, उप प्रमुख ऐनामुल आदि लोग मौजुद थे।