भीषण आगलगी से सोनवर्षा के रामनगर में आधा दर्जन घर जलकर हुआ राख।

बिहपुर:- रविवार की सुबह करीब 10 बजे बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहपुर दक्षिण पंचायत के सोनवर्षा रामनगर वार्ड संख्या- 08 में भूसे के घर मे अचानक आग लगने से करीब आधा दर्जन घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। आग लगते ही गांव में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग इधर उधर भागने लगे। आग की लपटें आसमान छू रही थी।आग लगने की सूचना मिलते ही बिहपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर,सीओ लवकुश कुमार बिहपुर से एक छोटी दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दो घँटे के करी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

लेकिन तबतक आधा दर्जन चदरा व फूंस के घर जलकर राख हो चुका था। आग लगने के कारणों का खबर लिखने तक स्पष्ट रूप से पता नही चल सका है। कोई गाजा पीने के दौरान आग लगाने की बात कह रहा है। तो कोई बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहा है। इस आगलगी में सर्वेश कुंवर, बिपिन कुंवर, रूपेश कुंवर, मुन्नी चौधरी,शंपप्पू कुंवर सहित कुल छह किसानों का घर व घर में रखे अनाज, फर्नीचर, कपड़े, सहित नकदी पूरी तरह जलकर राख हो गया। वही दो बकरी भी जल गई, सर्वेश कुंवर का 20 हजार नकदी जलने की बात बताया गया।

ढाई तीन लाख का क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गनीमत रही कि ग्रामीणों के सूझबूझ से काम लेते हुए एक फूंस का घर तोड़कर हटा दिया जिसके बाद आग बढ़ने से रुका अन्यथा सैकड़ो घर आग की चपेट में आ सकता था। घटना के बाद अग्निपीड़ितों का रोरोकर बुरा हाल है। क्योकि सभी किसान मजदूरी कर खाने के लिए गेहूं तैयारी कर घर मे रखे थे जो आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गया। बिहपुर अंचलाधिकारी लवकुश कुमार में कहा कि सभी अग्निपीड़ितों को प्रक्रिया के तहत मुआवजे के रूप में क्षतिपूर्ति दी जाएगी।