जयपुर में आयोजित “संविधान बचाओ रेली आयोजित
देहात कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे जयपुर

सिंटू नागर सिमलिया
आज जयपुर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन की खड़गे के नेतृत्व में जयपुर में आयोजित हुई संविधान बचाओ रैली में सांगोद विधानसभा क्षेत्र से एवं कोटा देहात से हजारों कार्यकर्ता कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के नेतृत्व में जयपुर पहुंचे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद ने बताया कि सांगोद ब्लॉक से भी सैकड़ो कार्यकर्ता भानु प्रताप सिंह जी की अगुवाई में जयपुर पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं ने जयपुर पहुंचकर संविधान बचाओ रैली में भाग लिया। संविधान बचाओ रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल सहित देश प्रदेश के कई बड़े नेता पहुंचे।
सांगोद विधानसभा प्रभारी विक्रम स्वामी सिमलिया ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल सहित सांगोद ब्लॉक से कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष कपिल नागर, पूर्व यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सीपी नागर, नगर कांग्रेस महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, दशरथ मेहता जगदीश मीणा महावीर नायक सहित पूरे सांगोद ब्लॉक से सभी मंडल अध्यक्षों सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता संविधान रेली में जयपुर पहुंचे।