राज्य

कांग्रेस सेवादल ने दी पहलगाम आतंकी हमले के मृतकों को श्रद्वांजलि

आतंकियों की कायराना हरकत देश को कत्तई स्वीकार नहीं -चौधरी

रमेश शर्मा ब्यावर

बिजयनगर (कां.स.), मसूदा विधानसभा कांग्रेस सेवादल एंव अजमेर देहात जिलायंग ब्रिगेड कांग्रेस सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में पर्यटको को धर्म पुछकर गोली मारी गई घटना बैसरन घाटी की है जंहा निर्दोष हिंदूओ ने जान गवाई है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस सेवादल ने आयोजित स्थानीय गांधी उद्यान में श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया।आतंकी हमले की बिजयनगर कांग्रेस सेवादल कड़े शब्दों में निंदा करती है।कार्यक्रम में अजमेर लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामचंद्र चौधरी ने कहा आतंकियों की कायराना हरकत देश कत्तई स्वीकार नहीं करेगा। टारगेट से हिन्दूओं को धर्म पुछकर गोली चलाना कायरता पुर्ण है। विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा ने कहा कि हमें भारतीय सेना बल पर पुरा भरोसा है  जिन निर्दोष हिंदुओं ने जान गवाई है उन्हें जल्द से जल्द न्याय मिलेगा। साथ ही करतम मीणा ,बृजराज पुरोहित , कांग्रेस नेता राजेन्द्र शर्मा ने सम्बोधित किया।सभी देशवासी इस दुख की घड़ी में उन सभी हिन्दुओ के साथ है जो इस्लामिक आतंकवाद से पीड़ित है। इसके साथ ही हमें संगठित होकर ऒर एकता का परिचय देना है।


कार्यक्रम में मसूदा विधानसभाध्यक्ष रामलाल नंगवाडा, यंग ब्रिगेड जिलाध्यक्ष विपुल सोमानी,बिजयनगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष इकबाल हुसैन ,उपाध्यक्ष सम्पत राज बाबेल ,कांग्रेस पार्षद दुलीचन्द बैरवा , जितेन्द्र बैरवा, पुर्व पार्षद सुरेंद्र कावड़िया ,भवानी शंकर राव ,लादूलाल टेलर , हरीश शर्मा,गुरुभेजसिंह टुटेजा व महावीर नाबेडा, महावीर पांचाल, सत्यनारायण शर्मा, गणेशीलाल पामेचा ,गोपाल सिंह चौहान, सद्वीकशाह, सागर नायक ,आकाश सांखला, कैलाश सिन्धी, शम्भू लाल सैन,शाकीर मोहम्मद ,नरेंद्र पंवार ,यशवंत सुवालका ,गफार मोहम्मद, सोहिल मोहम्मद,राजू तिवाड़ी, दिनेश टेबडा,आदिल मोहम्मद, निजामुद्दीन, इमरान, इकबाल मेवाती, ज्ञान चंद रेगर ,सदर जामा मस्जिद पीरु उस्ताद,लेबर यूनियन अध्यक्ष पीर मोहम्मद,सुरज जाट ,कैलाश सिन्धी,मनदीप सरदार , श्यामलाल धोबी,विजय पेंटर,दिलीप सिंह, मुबारिक हुसैन, भंवरलाल आरजिया, राजकुमार सिंगवाल रजाक मोहम्मद ,दीपक सिन्धी आदि  कांग्रेस पदाधिकारियों ने पहलगाम मे हुए हमले में निर्दोष हिंदूओ ने जान गवाई उन दिवंगत आत्माओं को नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *