रामगंजमंडी के ज्ञान उदय फाउंडेशन का हुआ सम्मान

गोलू राठौर रामगंजमंडी
आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज मण्डी में आयोजित वार्षिक उत्सव एवम भामाशाह सम्मान समारोह में ज्ञान उदय फाउंडेशन को सम्मानित किया गया। ज्ञान उदय फाउंडेशन के प्रवक्ता दिनेश गोस्वामी ने बताया कि राजस्थान सरकार के शिक्षा मंत्री जी के विशेष सचिव सतीश गुप्ता एवं नगर पालिका रामगंज मण्डी के नगरपालिका अध्यक्ष अखिलेश मेडतवाल द्वारा ज्ञान उदय फाउंडेशन को विद्यालय में एक कंप्यूटर एवं म्यूजिक सिस्टम राशि 21000 रुपए के सहयोग करने के लिए संस्था का सम्मान किया गया। इससे पहले भी इस संस्था को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने एवं अनेक विद्यालयों के भौतिक विकास में योगदान करने के लिए राज्य एवं राष्ट्र स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है।
संस्था ने अल्प काल में ही अपने कार्यों से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। संस्था एवं निदेशक के सम्मानित होने पर संस्था के पदाधिकारियों एवं इनके परिवारजनों ने हर्ष व्यक्त किया।