
Voice Of Public Rajasthan
इंजीनियर रवि मीणा
कोटा: सांगोद विधानसभा में शनिवार को गढे़पान कांग्रेस मंडल व ब्लॉक कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिकार्जून खड़के के नेतृत्व में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली की बैठक माली सैनी धर्मशाला बंबोरी में आयोजित हुई। गढे़पान मंडल अध्यक्ष जितेद्र मीणा दरबीजी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी द्वारा ,संगठन सृजन अभियान,के तहत संगठन के कार्य को गति देने के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी व गढे़पान कांग्रेस मंडल के कार्यकर्ताओं व राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलिकार्जून खड़के के नेतृत्व में 28 अप्रैल को आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली को लेकर माली धर्मशाला बमोंरी में बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांगोद विधानसभा प्रभारी विक्रमस्वामी रहे।
अध्यक्षता देहात जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने की। बैठक में देहात जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक जुट होकर रहने की बात कही व 28 तारीख को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के के आह्वान पर जयपुर में आयोजित होने वाली संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की बात कही।इस दौरान सीमल्या ब्लॉक अध्यक्ष गीता मेघवाल, एडवोकेट सत्यनारायण मेघवाल, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष अनिरुद्ध मीणा, एस सी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र मेघवाल, बमोंरी की पूर्व सरपंच गायत्री मीणा, सारोला के पूर्व सरपंच रामभरोस मीणा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष राम कैलाश मेघवाल, सुरेश मीणा, बृजमोहन टाटावत केशव मीणा का अध्यक्ष गजानन खलील भाई अजय रेगर, मानिकचंद केसरी लाल चेतन प्रकाश लालचंद अंकुश मीणा महेंद्र मीणा ओम प्रकाश बेरवा सहित सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेे।