ब्यावर में बीएलएम नगर में प्रभात फेरी का त्रिवेणी संगम

( रमेश शर्मा विशेष संवाददाता)
ब्यावर के श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर के 12 वें वार्षिक उत्सव पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए गए।मन्दिर समिति के कोषाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने बताया कि प्रथम दिवस पर रात्रि 8:00 बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया। द्वितीय दिवस पर प्रातः 6:30 बजे प्रभात फेरी का त्रिवेणी संगम का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमद् भागवत प्रभात फेरी परिवार की रघुनाथ मंदिर शाखा व बी एम एल शर्मा नगर शाखा एवं चौहान कालोनी शाखा का त्रिवेणी संगम श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर पर किया गया।
वहां से सभी भागवत भक्तो ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर वातावरण को धर्ममय बना दिया। प्रभात फेरी का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। प्रभात फेरी के अन्त में मन्दिर समिति द्वारा सभी हरि भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। प्रभात फेरी के त्रिवेणी संगम के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चारण के रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। दोपहर में बी एम एल शर्मा नगर परिवारों का महा प्रसादी का आयोजन किया गया। रात्रि में बहिराणा साहब की सवारी के दौरान छेज किया गया। कार्यक्रम के दौरान डा० एम एल शर्मा, समिति अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव महेंद्र शर्मा, दयाल गुरनानी,सोनू प्रियानी, हरगुण लालवानी, दिलीप ज्ञानचन्दानी, संजय घीया, सत्यनारायण सोनी, ओमप्रकाश शर्मा,डा० संजय शर्मा, जुगल किशोर मणिहार आदि लोग उपस्थित रहे।