राज्य

श्री महर्षि गौतम जंयती पर विशाल शोभायात्रा,हवन प्रतियोगिता आयोजित

राजेंद्र सैन विजय नगर ब्यावर

बिजयनगर, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री महर्षि गौतम का जन्मोत्सव पर विशाल भव्य शोभायात्रा तेजा चौक से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई विप्र समाज भवन पहुंची। शोभायात्रा में समाज बंधुओं ने भगवान श्री महर्षि गौतम के जयकारों के साथ भगवान श्री महर्षि गौतम व भगवान परशुराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज सेवा संस्था व श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के तत्वावधान में श्री महर्षि गौतम जंयती समारोह पूर्वक विप्र समाज भवन में आयोजित किया गया। जिसमें पंडित हेमराज व्यास के वैदिक मंत्रोच्चारण से यजमानों से यज्ञ सम्पन्न करवाया। कुर्सी दौड़, मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस दौरान श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष लाड़ली प्रसाद जोशी, सचिव दामोदर प्रसाद तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद जोशी, श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण युवक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जोशी, सचिव अशोक कुमार तिवाड़ी, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी, धीरेन्द्र शर्मा, राकेश गालरिया, राकेश जोशी, राजेश तिवारी, रामेश्वर प्रसाद तिवाड़ी, पवन कुमार शर्मा, रामगोपाल जोशी, साहब शरण आचार्य, मनीष शर्मा, नवरत्न उपाध्याय, अशोक तिवाड़ी, सत्यनारायण व्यास सहित अन्य समाज बंधु भी उपस्थित थे।

voiceof public

Chief Editor of voice of public rajasthan

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *